यूसीसी के तहत उत्तराखंड में अब तक दो लाख से अधिक विवाह पंजीकरण हो चुके हैं। सीएम धामी ने कहा कि हमारा राज्य ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बन रहा है। समान नागरिक संहिता के अंतर्गत उत्तराखंड में अब तक दो लाख से अधिक विवाह हो चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश एक ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बन रहा है। विवाह पंजीकरण अब अधिक सरल व पारदर्शी बन चुका है। आर्थिक कारणों से कोई भी नागरिक अपने अधिकार से वंचित न हो, इसके लिए 26 जुलाई 2025 तक विवाह पंजीकरण शुल्क पूरी तरह निःशुल्क किया गया है। अब तक दो लाख से अधिक विवाह UCC के अंतर्गत पंजीकृत हो चुके हैं। सीएम ने कहा कि यह देवभूमि की देवतुल्य जनता के विश्वास और सहभागिता का प्रमाण है। उन्होंने सभी से अपने विवाह का ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करवाएं जाने की अपील की। कहा कि मिलकर इस नवचेतना को सशक्त बनाएं और एक न्यायपूर्ण उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बनें।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *