( सगीर चंकी पांडे, क्राइम रिपोर्टर) व्यापारी का अपरण कर फिरौती मांगने वाले पीलीभीत निवासी तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार काकोरी पुलिस ने 24 घंटे में किया घटना का पर्दाफाश
व्यापारी का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में लखनऊ पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया, आपको बता दें यह तीनों अपराधी पीलीभीत के रहने वाले हैं। घटना का खुलासा करते हुए लखनऊ पुलिस ने व्यापारी को सकुशल बरामद कर तीन अपराधियों को जेल भेज दिया है। लखनऊ के थाना काकोरी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र का है,जहां एक पीड़ित महिला बबली रावत द्वारा पुलिस को सूचना दी गई,कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके पति अर्जुन रावत को अगवा कर लिया गया है और बदले में फिरौती मांगी जा रही है। इस मामले पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सर्विलांस और पुलिस की मदद से संयुक्त टीम का गठन करते हुए डीसीपी के नेतृत्व में कार्रवाई की और मुखबिर की सूचना के आधार पर कर लिया खेड़ा मार्ग के से तीन अपराधियों समेत व्यापारी को सकुशल बरामद कर लिया। आपको बता दें पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रवि पुत्र रामबाबू निवासी घाटमपुर बाग गजरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पिपरिया के निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र गंगाराम एक अन्य अभियुक्त की पहचान गुड्डू वर्मा पुत्र लालाराम थाना पूरनपुर के रूप में हुई है। अपराधियों के पास से एक स्विफ्ट कार एक लाइसेंसी पिस्टल जिंदा कारतूस पाठ 4 मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने पूरे मामले में अपराधियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर सभी अपराधियों को जेल भेज दिया है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
