नई दिल्ली में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी ने प्रदेश नेताओं के साथ उत्तराखंड में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। शीर्ष नेतृत्व ने हिदायत दी कि अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं पर पार्टी सख्त कार्रवाई करेगी। कोई भी नेता एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी न करे। 2027 के लिए सभी नेता एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करें। बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी ने प्रदेश नेताओं के साथ उत्तराखंड में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। इस दौरान राहुल गांधी ने पार्टी में अनुशासन बनाने की हिदायत दी। पार्टी नेता आपस में एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी न करें। अन्यथा पार्टी ऐसे नेताओं को सख्त कार्रवाई करेगी। राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर पार्टी की ओर से जो कार्यक्रम तय किए जाते हैं। उसमें सभी नेताओं की भागीदारी जरूरी है। नेताओं को व्यक्तिगत यात्रा, रैली व अभियान चलाने के बजाय पार्टी कार्यक्रमों में सक्रियता दिखाएं। बैठक में प्रदेश नेताओं ने कुमाऊं व गढ़वाल मंडल में संगठनात्मक असंतुलन का बात उठाई। उन नेताओं का तर्क था कि प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कुमाऊं से है। इस पर राहुल गांधी ने तर्क दिया कि इससे पहले भी कुमाऊं से ही मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष व अध्यक्ष रहे हैं। शीर्ष नेताओं ने प्रदेश में संविधान बचाओ यात्रा, तिरंगा यात्रा, एक वोट मेरा अधिकार अभियान का फीडबैक लिया।

बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री नवप्रभात, हरक सिंह रावत, गोविंद सिंह कुंजवाल, उप नेता भुवन कापड़ी, काजी निजामुद्दीन, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक ममता राकेश, तिलक राज बेहड़, रवि बहादुर समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *