कोटद्वार। लकडीपडाव कोटद्वार निवासी अनीस अहमद द्वारा कोतवाली कोटद्वार में दिए शिकायती पत्र में बताया गया कि ग्राम मचचियारान कनफूला थाना कुतुबशेर ज़िला सहारनपुर उप्र निवासी मुर्सलीन पुत्र स्व. अब्दुल रहमान द्वारा उसके पुत्र आरिफ पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर मौके से फरार हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा चाकूबाजी की इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने व आसपास जानकारी कर प्रकरण में संलिप्त अभियुक्त मुर्सलीन को रेलवे स्टेशन कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि आरिफ द्वारा मेरे साथ अनावश्यक रूप से बहस की जा रही थी जिस कारण मेरे द्वारा गुस्से में आकर इस घटना को अंजाम दिया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजा राम डोभाल, मुख्य आरक्षी करन कुमार, ईश्वर सिंह रजवार शामिल थे।
राजेन्द्र शिवाली पत्रकार

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *