भारत की तरफ से मदद दिए जाने के बाद भी नेपाल अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. उत्तराखंड के कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा जैसे भारतीय क्षेत्र को अपने नक्शे में दिखाने के बाद अब नेपाल सरकार वहां जनगणना कराने की तैयारी कर रही है.

केपी शर्मा ओली की नेतृत्व वाली ओली सरकार अगले साल 28 मई से 12वीं जनगणना शुरू कर रही है जिसके तहत इन भारतीयों क्षेत्र में भी जनगणना कराने की तैयारी हो रही है.

नेपाल के स्थानीय अखबार काठमांडू पोस्ट के मुताबिक इसके लिए ओली सरकार योजना भी तैयार करवा रही है. इन विवादित इलाकों में नेपाल मकानों की भी गिनती करेगा.

बता दें भारत और नेपाल के रिश्तों में खटास आने की वजह भी यही तीन इलाके हैं. पहले नेपाल ने इन तीनों इलाकों पर अपना दावा ठोका और फिर संसद से उसके नक्शे को भी पास भी करवा दिया. विशेषज्ञों के मुताबिक नेपाल चीन के प्रभाव में आकर यह भारत विरोधी कदम उठा रहा है.

कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा के इलाकों में जनगणना काम नेपाल के नेशनल प्लानिंग कमीशन को करना है लेकिन वहां के सेंट्रल बूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स को भय है कि सरकार के इस कदम से भारत नाराज हो सकता है.
 

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com