“देहरादून में आज एक खास आयोजन में युवाओं का उत्साह देखने लायक था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘अहिल्या स्मृति मैराथन’ का उद्घाटन किया और खुद भी दौड़ में भाग लेकर युवाओं का हौसला बढ़ाया।

पवेलियन ग्राउंड, देहरादून में आज सुबह एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। अवसर था “अहिल्या स्मृति मैराथन” का, जिसका आयोजन “एक विरासत, एक संकल्प” थीम पर किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यही नहीं, उन्होंने खुद भी युवाओं के साथ दौड़ में हिस्सा लिया और उनके जोश व उमंग को चार चांद लगा दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता, एकता और स्वास्थ्य के प्रति चेतना का संदेश देते हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से खेलों में भाग लेने की अपील भी की।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, मेयर सौरभ थपलियाल, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक भरत चौधरी, दायित्वधारी अनिल डब्बू, श्याम अग्रवाल, हेम बजरंगी और भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
“तो देखा आपने किस तरह मुख्यमंत्री खुद मैदान में उतरकर युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। उम्मीद है ऐसे आयोजन आगे भी युवाओं को स्वास्थ्य और देशभक्ति के प्रति जागरूक करते रहेंगे।”

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com