उधम सिंह नगर, काशीपुर। काशीपुर मीडिया सेंटर के पत्रकारों ने आज सुबह 11 बजे काशीपुर कोतवाली पहुंचकर कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने हाल ही में हुई चोरी की घटना और संदिग्धों की जानकारी प्राप्त की। काशीपुर मीडिया सेंटर के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी समेत वरिष्ठ पत्रकारों ने बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की और पुलिस से त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
बीते दिन काशीपुर के कोर्ट रोड स्थित संडे बाजार में अज्ञात जेबकतरे ने पत्रकार नवल सारस्वत की पत्नी का बैग काटकर पांच हजार रुपये नकद और सोने के टॉप्स चुरा लिए थे। पुलिस को सूचना देने के बाद भी भारी भीड़ के कारण अपराधी फरार हो गए।
पत्रकारों ने कोतवाली प्रभारी से आग्रह किया कि अपराधियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए ताकि काशीपुर में शांति बनी रहे। इस अवसर पर कई पत्रकार मौजूद थे।
काशीपुर।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
