ज्ञात हो कि कल राज्यसभा में भारी हो हल्लो के बीच दोनो बिल पास कर दिये गये जिसका की आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कड़ा विरोध किया यहाँ तक कि वो टैबल पर चड़कर खडे़ हो गये और नारेबाजी करते हुए उन्होंने माइक तक उखाड़ दिया जिसकी वजह से संजय सिंह समेत 8 सांसदो को एक सप्ताह तक संसद की कार्यवाही से निलम्बित कर दिया गया उसी कड़ी में आज आम आदमी पार्टी ने प्रदेश भर मे विरोध जाहिर किया।
आम आदमी पार्टी यूथ विंग के प्रदेश सचिव एड जावेद आलम हमसे बात करते हुए बताया कि पार्टी किसानो के हक की लड़ाई लड़ती आयी है और लड़ती रहेगी। हम सड़क से लेकर संसद तक किसानो के साथ है सरकार को ये बिल वापस लेना होगा ये बिल किसानों को पूँजीपतियों की कठपुतली बना देगा जिससे किसानो का शोषण होगा व कृषि प्रधान देश होने के बावजूद हमारे देश के किसान की हालत और भी दयनीय हो जायेगी। कार्यक्रम में मुख्यरूप से रविन्द्रनाथ भाटिया,प्रदीप सिंह,हाजी सलीम पार्षद पति,अनिल विश्नोई,जाबिर हुसैन,मास्टर बदलू,आबिद,अजय आदि मौजूद रहे

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
