पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में चलाए गए भारत के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने सबसे शक्तिशाली हथियार ब्रह्मोस मिसाइलें का भी इस्तेमाल किया था। करीब 15 ब्रह्मोस मिसाइलें दागकर भारत ने पाकिस्तान के एयरबेसों को नेस्तनाबूद कर दिया। खुलासा यह भी हुआ है कि इससे पहले पाकिस्तान के वायु सेना ठिकानों की टोह लेने के लिए डमी विमान भेजे गए थे। पायलट रहित इन विमानों को पाकिस्तान के रडार पर लड़ाकू विमान जैसा दिखाया गया। जैसे ही पाकिस्तान के रडार और एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हुए, भारत ने हारोप ड्रोन से उसके रडार और कमांड कंट्रोल सिस्टम को तबाह कर दिया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com