(सगीर चंकी पांडे की रिपोर्ट,इंटरनेशनल रिपोर्टर)

देश में फैली बेरोजगारी, पदाधिकारियों पर दर्ज हो रहे फर्जी मुकदमे सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर पहुंच प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर वहां से चले गए। हालांकि प्रशासन ने सपाईयों को तहसील परिसर जाने से बहुत रोका। लेकिन सपाई इतने जोश मे रहे कि प्रशासन की एक न सुनी और अंदर प्रवेश कर जमकर नारे बाजी की।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष कलीम शेख और समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा की अगुवाई में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। सपाइयों ने ज्ञापन सौंपने के पहले जज साहब हाता मे एकजुट होकर ताकत का एहसास कराया । और वहाँ पर जमकर योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहां से सपाइयों का हुजूम निकलकर नारेबाजी करते हुए तहसील गेट के सामने पहुंचा। हालांकि एसडीएम पहले से ही तहसील गेट के पास पहुंच गए। एसडीएम ने सपाइयों का ज्ञापन लिया। इसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित होते हुए जबरन तहसील परिसर के अंदर प्रवेश कर गए और एसडीएम कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की। सपाईयों की मांग रही कि फर्जी मुकदमे, बढ़ती बेरोजगारी, आवासो के आवंटन मे धांधली, सहित विभिन्न मुद्दे शामिल रहे। इस मौके पर चौधरी राजेश यादव, प्रकाश यादव, नितिन यादव, मोहम्मद सलमान, केतकी यादव, सपा के पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर, ओम चंद्र मिश्रा, अखिलेश मौर्य, विनोद पासवान, मतीन अहमद, मोहम्मद इस्माइल, अखंड प्रताप सिंह, रावेन्द्र प्रताप सिंह यादव, अंशू यादव, नागेंद्र यादव, यासिर सफीर, फरमानुल हक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ज्ञापन देने में सपाईयो ने आपस में की धक्का-मुक्की
तहसील परिसर में एसडीएम को ज्ञापन देते समय सपाइयों ने आपस में धक्का-मुक्की की। सपाईयों ने एसडीएम को दो, दो ज्ञापन सौपा। यह नजारा प्रशासन के साथ साथ अधिवक्ता और वादकारी भी देखते रहे। सपाईयों के इस कार्य पर टिप्पणी करते दिखे।

फोटो खिंचवाने मे रही खींचतान
सपाइयों का हुजूम जब जज साहब के हाता से निकला तो फोटो खिंचवाने के चक्कर में एक दूसरे को धक्का-मुक्की करते रहे। हालत यह रही कि एक महिला सपा नेत्री को भी धक्का दे दिया गया। जिससे वह नाराजगी भी जाहिर की और उन्होंने जिला अध्यक्ष से शिकायत करने की बात भी कहीं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com