पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा की पत्नी रानी मणिमाला सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
काशीपुर। पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा की पत्नी रानी मणिमाला सिंह का सोमवार सुबह उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं और इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उन्होंने सुबह करीब 9 बजे अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
परिजनों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार 13 मई को प्रातः 9 बजे उनके निवास स्थान धनौरी फ़ार्म से निकाली जाएगी और वहीं अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
रानी मणिमाला सिंह के निधन पर महापौर दीपक बाली, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, राजीव अग्रवाल, जसपुर विधायक आदेश चौहान, कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, पूर्व अध्यक्ष अशोक सक्सेना, संदीप सहगल एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, विमल गुड़िया, अरुण चौहान, श्रीमती विमला गुड़िया, इंदु मान, अलका पाल, गीता चौहान, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, जितेंद्र सरस्वती, अर्पित मेहरोत्रा, गौतम मेहरोत्रा, अपूर्व मेहरोत्रा, शैलेन्द्र मिश्रा एडवोकेट, आशीष अरोरा बॉबी, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी, काशीपुर बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा एडवोकेट, अब्दुल सलीम एडवोकेट, शफीक अहमद अंसारी, वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, भाजपा नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, अतुल पांडे, चेतन अरोरा समेत अनेक लोगों ने गहरी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
