भारत पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष का आज चौथा दिन है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात गहराते ही जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान से गुजरात तक के 26 इलाकों में फिर ड्रोन से हमला बोला। इसे भारतीय सैन्य बलों ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान बैकफुट पर आया। भारत ने शाम पांच बजे से संघर्षविराम का एलान किया। रात नौ बजे पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर फायरिंग हुई। श्रीनगर में धमाके सुने गए और उधमपुर में पाकिस्तानी ड्रोन नजर आए। जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में ब्लैकआउट के बीच भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन को रोके। ड्रोन को रोकने पर लाल धारियां दिखीं और विस्फोटों की आवाज सुनाई दी। जाब के फिरोजपुर और पटानकोट में ब्लैकआउट की खबर है। राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में ब्लैक आउट हो गया है। जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया कि संघर्ष विराम को क्या हो गया? श्रीनगर में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। उधमपुर में ब्लैकआउट के बीच भारत की वायु रक्षा ने पाकिस्तानी ड्रोन को रोका। यहां आसमान में लाल धारियां दिखीं और विस्फोटों की आवाज़ सुनाई दी।
चार घंटे में ही टूटा संघर्षविराम, पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी
शाम पांच बजे से भारत पाकिस्तान के बीच लागू हुआ संघर्ष विराम कुछ ही घंटों में टूट गया। पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि कुछ इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन भी देखे गए हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि संघर्ष विराम स्वागत योग्य है। दोनों देशों के बीच जो वैमन्यसता पैदा हुई है, वह इसलिए है क्योंकि पाकिस्तान खुलेआम आतंकवादियों को पनाह देता है। हम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से अपील करना चाहेंगे कि वे आतंकवादियों को पनाह देना बंद करें क्योंकि अगर आप आतंकवाद को जन्म देंगे तो वही होगा जो अभी हुआ है। मैं भारतीय सेना और खुफिया तंत्र को बधाई देना चाहूंगा जिसने आतंकवादी ट्रेनिंग केंद्र की पहचान की और वहां सीधा हमला किया। भारतीय सेना ने नागरिक क्षेत्रों को निशाना नहीं बनाया बल्कि केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया, इसके लिए उन्हें बधाई।
सीजफायर के बाद पीएम मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक की।
प्रधानमंत्री आवास (एलकेएम) पर आयोजित इस बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देना चाहूंगी और इसके साथ ही मैं अपने देश के नेतृत्व और पाकिस्तान को भी बधाई देना चाहूंगी। दोनों देश संघर्ष विराम पर सहमत हुए। क्योंकि जब हमारे देश और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो सबसे ज्यादा नुकसान जम्मू-कश्मीर के लोगों को होता है। उन्होंने कहा कि इतने सारे लोग मारे गए और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा, ऐसे समय में यह हुआ है। इतने दिनों के बाद आज लोग चैन की नींद सोएंगे। सैन्य समाधान कोई समाधान नहीं है, राजनीतिक हस्तक्षेप की हमेशा ज़रूरत होती है। हमें मध्यस्थ की ज़रूरत नहीं होनी चाहिए। हमारे देश को सभी देशों का बड़ा भाई बनना चाहिए और मुद्दों को सुलझाना चाहिए।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
