चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलने से हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पहुंचकर यात्रा तैयारियों का जायजा लिया। चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारों धाम के प्रमुख यात्रा पड़ावों तक खुद तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। चारों धाम के कपाट खुलने के मौके पर मौजूद रहने वाले सीएम पुष्कर सिंह धामी पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलने से हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पहुंचकर यात्रा तैयारियों का जायजा लिया। यमुनोत्री धाम में इससे पहले कोई भी सीएम, कपाट खुलने के दिन नहीं पहुंच पाए थे। इसी तरह सीएम धामी दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के दिन भी दोनों धामों में मौजूद रहे। राज्य के इतिहास में यह पहला अवसर है जब कोई सीएम चारों धामों में कपाट खुलने के दिन मौजूद रहे। सीएम धामी ने चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव ऋषिकेश में भी लगातार यात्रा तैयारियों का जायजा लेते हुए प्रबंधन अपने हाथ में लिया हुआ है। वे लगातार यात्रियों से भी बातचीत करते हुए फीडबैक ले रहे हैं। साथ ही जरूरी दिशा निर्देश भी दे रहे हैं।

मौसम को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन-प्रशासन के अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर मौसम को देखते हुए खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम प्रतिकूल होने पर यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही यात्रियों को भी मौसम की जानकारी दी जाए

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com