आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशानुसार एएसपी अभय सिंह के आदेश पर सरकारी अस्पताल के सीएमएस राजीव चौहान गांधी द्वारा सयुंक्त टीम बनाकर नशा मुक्ति केंद्र में की गई छापेमारी के दौरान अनियमितताएं सामने आईं।‌ इसकी रिपोर्ट विभागीय उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। यहां बता दे की आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशानुसार एएसपी अभय सिंह के आदेश पर एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. राजीव चौहान गांधी द्वारा बीती देर सायं काशीपुर के बैलजोड़ी स्थित जीवन दान नशामुक्ति केन्द्र में औचक छापेमारी की गई। इस दौरान केन्द्र संचालक समुचित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।‌ सीएमएस ने बताया कि यहां प्रशिक्षित डाक्टर व स्टाफ नहीं है।‌ दवाएं भी मानक अनुसार नहीं हैं। इसके अलावा भी कई तरह कि गड़बड़ी मिली बताया गया कि यहां पर मरीज़ो कि ज़िन्दगी से खिलबाड़ किया जा रहा था छमता से अधिक मरीज़ भर्ती किये गये थे और उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता था कुल मिलाकर अगर बात कि जाये तो ये जीवन दान नशा मुक्ति केंद्र पूरी तरह नियमों को ताक पर रखकर चलाया जा रहा था काफ़ी अनियमितताएं मिलीं हैं। उन्होंने बताया कि करीब छह माह पूर्व‌ भी सीएमओ द्वारा यहां का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे, लेकिन सुधार देखने को नहीं मिला।‌ उन्होंने बताया कि उक्त नशा मुक्ति केंद्र नियमानुसार संचालित नहीं किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट विभागीय उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।और इसको पूरी तरह सील किया जायेगा डाक्टरों की टीम और पुलिस की सयुंक्त टीम ने दवाइया और सीसीटीवी का डिवीआर और ज़रूरी दस्तावेज अपने कब्ज़े मे ले लिये है इधर, नशामुक्ति केन्द्र में छापेमारी के दौरान पुलिस और डाक्टरों की टीम के वहाँ पर पहुंचने मे हड़कंप मच गया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com