उत्तराखण्ड
29 अप्रैल 2025
अवैध रूप से संचालित हो रही एक जूस पाउच फैक्टरी का भंडाफोड़
हल्द्वानी। नगर में गौजाजाली क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने सोमवार को छापा मारकर वहां लंबे समय से अवैध रूप से संचालित हो रही एक जूस पाउच फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। बच्चों के मुंह चढ़े इन जूस पाउच को तैयार करने में डिटर्जेंट समेत कई रसायनों का इस्तेमाल किया जा रहा था। फैक्टरी में बड़े स्तर पर मिलीं गड़बड़ियों के कारण प्रशासन ने जूस के पाउच बनाने पर रोक लगाते हुए फैक्ट्री सील कर दी।
प्रशासन के अधिकारियों को सोमवार को सूचना मिली कि गौजाजाली क्षेत्र के आवासीय इलाके में अवैध रूप से जूस के पाउच तैयार किए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीएम राहुल शाह व नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंच गई। निरीक्षण के दौरान पता चला कि मेरठ निवासी मोहम्मद राशिद ने अवैध रूप से यहां जूस पाउच निर्माण की इकाई लगाई हुई है। निरीक्षण के दौरान टीम को फैक्टरी में डिटर्जेंट एवं कई अन्य रसायन मिले। इनका उपयोग जूस पाउच बनाने में किया जा रहा था। प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत फैक्टरी में मौजूद जांच के लिए सभी उत्पादों के नमूने लिए गए। छापा मारने वाली टीम में तहसीलदार मनीषा बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा व सफाई निरीक्षक अमोल असवाल आदि शामिल रहे

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
