नेपाल में आज तीन मिनट के अंदर दो भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार पहले भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 5.2 थी, जबकि दूसरी बार इसका पैमाना 5.5 था। इस भूकंप के केंद्र की गहराई 20 किमी नीचे जमीन के अंदर बताई गई है नेपाल की धरती आज शाम को भूकंप के दो झटकों से कांप गई। जानकारी के मुताबिक, इसका असर उत्तर भारत में भी दिखा है, जहां हल्के झटके महसूस किए गए है। पश्चिमी नेपाल में शुक्रवार शाम को दो भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार, दोनों झटके तीन मिनट के अंतराल पर आए। पहला झटका स्थानीय समयानुसार रात 8:07 बजे 5.2 तीव्रता का आया, जबकि दूसरा रात 8:10 बजे 5.5 तीव्रता का रहा। बता दें कि, प्रारंभिक जानकारी के दौरान एनसीएस ने भूकंप का समय सात बजकर 52 मिनट और इसकी तीव्रता 5.0 बताई थी। दोनों भूकंपों का केंद्र काठमांडू से लगभग 525 किलोमीटर पश्चिम में जाजरकोट जिले के पनिक क्षेत्र में था। भूकंप के झटके पश्चिमी नेपाल के सुरखेत, दैलेख और कालीकोट सहित पड़ोसी जिलों में महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता के बावजूद, किसी के हताहत होने या महत्वपूर्ण क्षति की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। बता दें कि भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित नेपाल में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। क्षेत्र में अलर्ट जारी है। अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी तरह के झटके या क्षति की निगरानी कर रहे हैं

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com