काशीपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर पहुंचकर नगर निगम परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे काशीपुर में 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री धामी के स्वागत की तैयारियां नगर निगम परिसर में जोर-शोर से जारी हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार सुबह 10:30 बजे काशीपुर नगर निगम प्रांगण में पहुंचेंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी तरह जुटे हुए हैं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
