उत्तराखंड के धारचूला में आज भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। धारचूला में शुक्रवार शाम को भूकंप आया। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। दिल्ली और बिहार के बाद अब उत्तराखंड की धरती भी हिल गई है। धारचूला में शुक्रवार शाम 7.16 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र नेपाल के छापरी में बताया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन पिथौरागढ़ के अनुसार भूकंप से नुकसान की कोई सूचना अब तक नहीं मिली है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
