उत्तराखंड बजट सत्र का आज चौथा दिन है। कल धामी सरकार ने बजट पेश किया था। आज बजट और विधेयकों पर चर्चा होगी किसानों की ट्रैक्टर रैली नहीं पहुंच सकी विधानसभा, पुलिस ने रोका डोईवाला मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर शुक्रवार को विधानसभा घेराव के लिए ट्रैक्टर रैली पुलिस चौकी  से आगे नहीं जा सकी। पुलिस और प्रशासन में प्रदर्शनकारियों को आगे नहीं जाने दिया। कल घोषित कार्यक्रम के अनुसार काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण गन्ना सेंटर में एकत्रित हुए थे। कांग्रेस नेता गौरव चौधरी के नेतृत्व में ट्रैक्टर में सवार होकर काफी संख्या में ग्रामीण वाया मोथरोवाला होकर विधानसभा जाने के लिए प्रयास करने लगे, दूधली पुलिस चौकी पर बैरिकेटिंग लगाकर प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार सोहन सिंह रंगड़ अपने प्रदर्शनकरियों को समझाया इसके बाद प्रदर्शन सप्ताह भर के लिए आंदोलन स्थापित कर दिया। कांग्रेस नेता गौरव सिंह ने बताया की यदि सप्ताह भर में कोई सकारात्मक कार्यवाई नहीं हुई तो ग्रामीण बड़ा आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे।  

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com