ठाकुरद्वारा के ग्राम कमलापुरी खालसा मैं महाराष्ट्र पुलिस ने दी दबिश श्रीमती नैना पाटील (उम्र 33 वर्ष) निवासी 46 विशाल अपार्टमेन्ट, शिव कॉलोनी, जलगांव महाराष्ट्र को तलाश करते हुए ग्राम कमालपुरी खालसा थाना ठाकुरद्वारा आयी । जहां पर नैना पाटिल उपरोक्त द्वारा बताया गया कि नैना पाटील ग्राम कमालपुरी खालसा थाना ठाकुरद्वारा के सिराज सैफी पुत्र साबिर हुसैन निवासी ग्राम कमालपुरी खालसा थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद के साथ अपनी इच्छा से रह रही है । उल्लेखनीय है कि नैना पाटील द्वारा बताया गया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में दिनेश पाटील के साथ हुई थी । शादी के बाद से ही पति व सास नैना पाटिल के साथ झगड़ा करते थे । करीब 1 साल पहले नैना पाटील की सिराज सैफी पुत्र साबिर हुसैन निवासी ग्राम कमालपुरी खालसा थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी । जिसके पश्चात 15/08/2020 को महाराष्ट्र जलगांव से दिल्ली आ गई । दिल्ली से सिराज उपरोक्त उसे अपने घर ले आया । नयना पाटिल उपरोक्त को थाना ठाकुरद्वारा पुलिस द्वारा उसकी अधिवक्ता कविता पाटिल उपरोक्त की सुपुर्दगी में दे दिया गया है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
