चुनावी रंजिश को लेकर शनिवार रात्रि को खड़कपुर देवीपुरा में हुइ्र गोलीबारी के मामले में पुलिस ने पार्षद सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आपको बता दें कि सत्य पैलेस के सामने वाली गली नं., खड़कपुर देवीपुरा निवासी रूपकिशोर पुत्र स्व. जयराम सिंह ने बताया कि दि. 15.2/.205 की शाम के लगभग 7 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। उस समय उसका भांजा राजेन्द्र भी वहीं पर मौजूद था, तभी वहां पर वार्ड नं. 9 का पार्षद अभिषेक कुमार वर्धन अपने अन्य 7-8 साथियों के साथ आया और आते ही उनसे चुनावी रंजिश को लेकर माँ बहन की गन्दी-गन्दी गालियाँ देकर उनके साथ मारपीट करने लगा।
रूपकिशोर ने बताया कि वे अपनी जान बचाने के लिये अपने घर में गये तो ये सभी लोग उनके घर में घुस आये और उनके साथ मारपीट करने लगे। तभी अभिषेक वर्धन ने जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे तमंचे से फायर कर दिया जो उनकी दाहिनी जाँघ मे लगा, जिससे वे गम्भीर रूप से घायल होकर वहीं पर गिर गये। उसके बाद उक्त अभिषेक कुमार वर्धन उन लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुये अपने साथियों के साथ मौके से भाग गया।
रूपकिशोर ने बताया कि उसके बाद उनके परिजन उन्हें इलाज हेतु सरकारी अस्तपताल, काशीपुर ले गये तो ये लोग वहां भी पहंुच गये और अस्पताल में भी इन लोगों ने उनके परिजनों के साथ मारपीट करी। डॉक्टर ने उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुये अग्रिम उपचार हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल हल्दवानी रेफर कर दिया। उन्होंने पार्षद व उसके अन्य साथियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। वहीं, वार्ड नं. 9, खड़कपुर देवीपुरा मध्य, काशीपुर के पार्षद अभिषेक कुमार वर्धन पुत्र सतपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 15.02.2025 को राजेन्द्र कश्यप पुत्र दौलत सिंह निवासी खड़कपुर देवीपुरा ने चुनावी रंजिश को लेकर फोन कर उसे गाली गलौच की तथा जान से मारने की धमकी दी। जिसकी सूचना उसने 112 से पुलिस को दी। उसके बाद समय करीब 7.00 बजे सांय जब वह अपने कुछ साथियों के साथ राजेन्द्र कश्यप के घर पर गया और पूछा कि मुझे गाली क्यों दी तो राजेन्द्र कश्यप व रूप किशोर व उसके अन्य साथी अचानक उसे व उसके साथियों को देखकर उनके साथ गाली गलौच कर मारपीट करने लगे।
अभिषेक ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त राजेन्द्र कश्यप व उसके साथियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया, जो उसके कान से छूते हुये वहां पर मौजूद शिब्बू पुत्र स्व. राकेश के पैर में लग गयी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुन कर मौके पर अफरा तफरी मच गयी। जिससे ये लोग वहा से मौका देखकर भाग गये। इनके द्वारा मारपीट में उसे भी चोटें आयी हैं।
अभिषेक ने बताया कि उसके बाद उन लोगों को उनके परिजन उपचार हेतु सरकारी अस्पताल काशीपुर ले गये, जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें हायर सेन्टर रेफर कर दिया। शिब्बू को गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल होने के कारण वर्तमान में उसका उपचार संजीवनी अस्पताल काशीपुर में चल रहा है तथा उसका उपचार ग्लोबल अस्पताल से चल रहा है। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
