काशीपुर। आज रामनगर रोड स्थित होटल आनंद कैसल में काशीपुर मीडिया सेंटर की मासिक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक के दौरान काशीपुर मीडिया सेंटर के पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि काशीपुर मीडिया सेंटर के वास्तविक पदाधिकारियों और सदस्यों की सूची जिला सूचना अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रदान की जाए, क्योंकि कुछ पत्रकार सेंटर के नाम को बदनाम करने में लगे हुए हैं, जिनकी शिकायतें सेंटर के पदाधिकारियों के पास पहुंच रही हैं।इस मौके पर काशीपुर मीडिया सेंटर के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी ने बताया कि शिवरात्रि पर्व के दौरान काशीपुर मीडिया सेंटर कांवरियों के लिए गंगे बाबा रोड पर स्टॉल लगाकर फल वितरण कार्यक्रम आयोजित करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो वास्तविक पत्रकार हैं, उनकी सूची तैयार की जाएगी, और वही वास्तविक पत्रकारिता के हकदार होंगे। इसके साथ ही मासिक बैठक अब प्रत्येक महीने दो बार आयोजित की जाएगी, जिसमें विचार-विमर्श करके आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।दिलप्रीत सिंह सेठी ने यह भी आश्वासन दिया कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण किया जाएगा। काशीपुर मीडिया सेंटर की मासिक बैठक में मीडिया से जुड़े कई महत्वपूर्ण लोग उपस्थित थे, जिनमें विनोद भगत, विपिन चौहान, राजेंद्र यादव, सोनू जैन, एफ यू खान, रफी खान, जुगनू खान, कुंदन बिस्ट, दीप पाठक, करन सिंह, नाजिम मंसूरी, अली अकबर, मुकीम आलम, मोहम्मद नफीस, राजू सिंह, फरीद सिद्दीकी, संध्या कोठारी, नवल सारस्वत, मिर्जा अजीम बेग, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद शमी, मानिक गुप्ता, उजिला फातिमा, एम ए राहुल, राजू अनेजा और अन्य मीडिया कर्मी मौजूद थे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com