स्वामी विवेकानंद योग पार्क आवास विकास काशीपुर में विश्वकर्मा महासभा पंजीकृत काशीपुर भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति उधम सिंह नगर पश्चिम काशीपुर सनातन धर्म महासभा काशीपुर जेंट्स ग्रुप काशीपुर ने महापौर आदरणीय दीपक बाली जी के सम्मान समारोह संपन्न कराया । मुख्य अतिथि के रूप में आए दीपक वाली जी ने स्वामी विवेकानंद पार्क आवास विकास काशीपुर के सौंदर्य करण के लिए काशीपुर नगर की सम्मानित आदरणीय दीपिका गुड़िया जी को आमंत्रित कर पार्क के सौंदर्य करण करने का निवेदन किया था आदरणीय दीपिका गुड़िया जी ने अपने कार्य को अपनी टीम भेज कर प्रारंभ भी कर दिया है। बिजली विभाग को विवेकानंद पार्क में बीच से जा रही विद्युत लाइन को हटाने के लिए सूचित किया था बिजली विभाग ने भी तुरंत प्रभाव से विद्युत तार को पार्क के बीच से हटा दिया है।और ट्रांसफार्मर हटाने के लिए आश्वासन दिया है। आदरणीय दीपक बाली जी के सानिध्य में यह नगर बहुत तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। उनको जीतने की बधाई देते हुए हम सभी ऐसे व्यक्तित्व का आभार व्यक्त करते हैं। धन्यवाद डॉ आर सी शर्मा जिला संयोजक भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति उधम सिंह नगर पश्चिम काशीपुर । श्री अशोक धीमान अध्यक्ष विश्वकर्मा महासभा पंजीकृत काशीपुर ।श्री अशोक पेगिया अध्यक्ष जेंट्स ग्रुप काशीपुर ।श्री केवल कृष्ण छाबड़ा महामंत्री सनातन धर्म महासभा पंजीकृत काशीपुर ।श्री योगेश बिश्नोई शिवा मेडिकल स्टोर काशीपुर ने यह कार्यक्रम संपन्न कराया। कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com