उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के थाना गलशहीद क्षेत्र के ईदगाह चौराहे पर उस समय ई रिक्शा चालकों में हड़कम्प मच गया जब गलशहीद पुलिस ने अवैध रूप से सड़क पर फर्राटा भर रही ई रिक्शा के विरुद्ध चैकिंग अभियान छेड़ दिया जिसमे थाना गलशहीद के विभिन्न उपनिरीक्षको द्वारा ई रिक्शाओं को रोककर चेक किया गया जो वैध थी उनको नियमानुसार जाने दिया गया जो अवैध थी उनको सिज़ कर ईदगाह मैदान में बंद कर दिया गया गलशहीद पुलिस की इस कार्यवाही से गरीब मज़दूरों की ओर से पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग गया है पुलिस की इस कार्यवाही से ई रिक्शा चालकों में आक्रोश के साथ साथ हड़कम्प भी मचा हुआ है रिक्शा चालकों का कहना है कि हम गरीब मज़दूर ई रिक्शा चलाकर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करते है पुलिस द्वारा हमारा और हमारे परिवार का पालन पोषण करने का माध्यम छीना जा रहा है तो वही गलशहीद पुलिस का कहना है कि जो ई रिक्शा अवैध है जिनका नम्बर नही है कागज़ात नही है उन ई रिक्शाओं के विरुद्ध यह अभियान चलाया जा रहा है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
