माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी की संविधान विरोधी सोच और PDA के हक और अधिकार की रक्षा हेतु PDA जन चौपाल संवाद कार्यक्रम आज दिनांक 04-02-2025 को विधानसभा 39 धनौरा के सेक्टर नंबर 37 के ग्राम ग़ालिबबड़ा स्थित नीरज कुमार जी के आवास पर आयोजित किया गया।एडवोकेट लता सागर, राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी ने कहा कि बाबा साहब ने जो अधिकार हमें दिए हैं, पूरा देश उनका कर्जदार रहेगा, खासकर महिलाओं को जो अधिकार उन्होंने दिए हैं।विधानसभा अध्यक्ष आमिर रजा जैदी ने कहा कि बाबा साहब के सम्मान में समाजवादी पार्टी मैदान में उतरी है, और बाबा साहब अंबेडकर जी का अपमान सहन नहीं किया जाएगा।इस मौके पर पूर्व मंत्री जगराम सिंह, डॉ. नरेश, एडवोकेट पंकज यादव, खलील अहमद, अनुज यादव, अलाउद्दीन सैफी, अलोक भारती, सचिन यादव, डॉ. अनीश, डीपी सिंह, जीशान, कलबा यादव, दिवाकर, विपिन जाटव, सुधीर जाटव, धर्मेंद्र जाटव, राजेन्द्र जाटव, इन्द्रेश, सबिता, सुनीता, कमलेश, जमीरी अली खा, रघुवीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
