अमरोहा (उप्र), 28 जनवरी: अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के आह्वान पर “सबको समान न्याय, समान अधिकार तथा समान अवसर” की मांग को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश सामाजिक संगठन लक्सर कूच की हुंकार भरेंगे।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला में मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश सामाजिक संगठन की बैठक हुई। इस बैठक में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने राजा लंढौरा के समर्थन में बड़ी संख्या में भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने एकजुट होकर साझा रणनीति बनाने पर जोर दिया।वक्ताओं ने कहा कि हम उस समाज के साधारण सिपाही हैं, जिन्होंने देश की हिफाज़त में अपने प्राणों की आहुति दी, और हम उन इलाकों की सुरक्षा में खर्च हुए, जहां काले धन से ऐश करने वाले लोग खुशहाल हैं। वे यह भी कह रहे थे कि हम समाज के सदस्य थे, लेकिन सरकारों ने कभी हमें सम्मान नहीं दिया।गुर्जर समाज के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मेरठ क्रांति के जनक गुर्जर धन सिंह कोतवाल जैसे साधारण किसान परिवारों से आए हम लोग ही थे, परंतु हमें कभी राज-सरकारों ने मान्यता नहीं दी।हरिद्वार के राजा कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के साथ घटित घटनाक्रम पर भी समाज में आक्रोश है। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड सरकार और हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा मामले में दोहरा रवैया अपनाना समाज के लिए असहनीय है।इस विरोध में 29 जनवरी को लक्सर (उत्तराखंड) में आहूत महापंचायत में शामिल होने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश सामाजिक संगठन के लोग कूच करेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में उसी राजनीतिक दल को समर्थन दिया जाएगा, जो समाज को सम्मान देगा।बैठक में अ.भा. गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, सरदार पटेल विचार मंच के प्रांतीय संयोजक नरेंद्र कटारिया, शिक्षाविद यशपाल सिंह, गुर्जर महासभा के प्रदेश महासचिव रामचंद्र गुर्जर, भाजपा नेता कैलाश गुर्जर और किसान नेता सुमित नागर सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com