इस वर्ष समागम का 58वां आयोजन हो रहा है। मुख्य आकर्षण के रूप में निरंकारी प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है, जिसका विषय ‘विस्तार असीम की ओर’ है। प्रदर्शनी में मिशन के इतिहास, विचारधारा, कल्याणकारी कार्यों और निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की गतिविधियों का विवरण दिया जाएगा। बाल प्रदर्शनी भी आकर्षक रूप में बाल संतों द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।प्रकाशन विभाग द्वारा 6 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां श्रद्धालु मिशन साहित्य, फोटो, कैलेंडर और समागम विशेषांक प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर ‘विस्तार असीम की ओर’ नामक विशेष स्मारिका प्रकाशित की जा रही है।स्वच्छता के तहत कचरा निपटान की व्यवस्था महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई है और संत निरंकारी मंडल ने कचरे के संकलन की व्यवस्था की है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
