100 निकायों में मतदान कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने 16,284 कर्मचारी, 18 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी चुनाव में लगाए हैं। करीब 30 लाख 29 हजार मतदाता मतदान करेंगे। सुबह आठ बजे वोटिंग शुरू हो गई है मंगलौर में पुलिस और विधायक की पर्ची चेक करने को लेकर नोकझोंक हो गई। विधायक ने कहा कि पुलिस को वोटरों की पर्ची चेक कराने का कोई नियम नहीं है।  उन्होंने कहा कि पुलिस उपचुनाव वाली घटना को यहां दोहराने का काम ना करे।  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वार्ड नंबर 11 (विजय कॉलोनी) बूथ संख्या 77 पर गुरुराम राय पब्लिक स्कूल में मतदान किया हरिद्वार में आज मतदान केंद्रों पर पहुंचे हजारों लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं थे। इस दौरान वोटरों के नाम कटने को लेकर लोगों ने बूथों पर हंगामा कर दिया। लोगों का आरोप है कि उन मतदाताओं के नाम भी लिस्ट में नहीं हैं जो राज्य गठन के पहले से यहां मतदान करते आ रहे हैं। हर बूथ पर सैकड़ो लोग परेशान देखे गए। देहरादून के जौलीग्रांट में निकाय चुनाव के दौरान हादसा हो गया। दुर्गा चौक भानियावाला के पास छत से एक प्रत्याशी का बैनर उतारते हुए एक युवक 33 केवी लाइन की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हरिद्वार में भी बुजुर्गों में वोट डालने का खासा उत्साह देखा गया। शिवालिक नगर के रहने वाले माधव सिंह भोरा(102) ने वोट डाला और लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाई। उत्तराखंड में दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं में भी खासा उत्साह नजर आया। प्रदेश में 10 बजे तक करीब  11.36 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है। देहरादून नगर निगम में सुबह दस बजे तक 9.23 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, ऋषिकेश में सुबह दस बजे तक 11.28, टिहरी में 9.67 और नगर निगम श्रीनगर  में  10 बजे तक 12.51 फीसदी मतदान हुआ। डोईवाला नगर पालिका में 10 बजे तक 10.10% मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात किए गए हैं। पुलिस किसी भी बूथ पर बिना चेकिंग के अंदर नहीं जाने दे रही है।  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने लाइन में लगकर मतदान किया। उन्होंने कोटद्वार में वार्ड नंबर 27 जीवानंदपुर बूथ संख्या 73 में मतदान किया। बड़कोट नगरपालिका में मतदान शुरू हुआ तो सुबह से ही भीड़ जुट गई। वहीं, मतदाता आईडी को लेकर प्रत्याशियों में विवाद हो गया। इस दौरान समर्थकों और पुलिस प्रशासन के बीच नोकझोंक भी हुई।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com