रामनगर में दो राजनीतिक गुटों के समर्थकों के बीच समय को लेकर तनाव और हंगामा हुआ। हाजी अकरम और भुवन पांडे की जनसभाओं के निर्धारित समय के बीच विवाद बढ़ गया, जिससे माहौल गरमा गया।हाजी अकरम की जनसभा शाम 8 बजे तक चलने की अनुमति थी, लेकिन वह निर्धारित समय पर समाप्त नहीं हुई और मंच 9 बजे तक नहीं छोड़ा गया। इससे भुवन पांडे के समर्थकों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने आरोप लगाया कि हाजी अकरम के समर्थकों ने जानबूझकर समय का उल्लंघन किया।दोनों पक्षों के समर्थकों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, समय रहते दोनों पक्षों ने समझदारी दिखाई और मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया। इसके बाद भुवन पांडे की जनसभा तय समय से थोड़ी देर बाद शुरू हो सकी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com