(सगीर चंकी पांडे, रिपोर्टर) एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने भगतपुर थाना क्षेत्र मैं- पडने बाली मानपुर चौकी का निरीक्षण करते समय वहां पर ताला लटका मिला। वहां उस समय कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने चौकी प्रभारी सहित नौ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने के आदेश कर दिए। आए दिन पुलिस की फरियादियों के साथ अभद्रता और माफिया के साथ सांठगांठ करने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी में भी लापरवाही बरतन मे बाज नहीं आते। कुछ ऐसे पुलिस कर्मियों की वजह से प्रशासन को शर्मिंदा होना पड़ता है। मंगलवार की रात एसएसपी द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में पुलिस कर्मियों की मनमानी फिर सामने आई। तत्काल प्रभाकर चौधरी ने नौ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर क्या है। इस कार्यवाही से पुलिसकर्मियों में अफरा तफरी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
