काशीपुर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तय शुदा कार्यक्रम के अनुसार आज विवेकानंद जयंती पर नगर के हजारों युवाओं ने युवा दिवस के अवसर रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान में एक बाइक रैली का आयोजन किया। इस आयोजन को देखकर विपक्षी पार्टियों में निराशा देखने को मिली। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनीत चौधरी ने कहा कि आज युवा दिवस है और विवेकानंद जयंती भी है इस अवसर पर आज युवाओं में एक खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से जनता जनार्दन को पता लगना चाहिए की भारतीय जनता पार्टी ही काशीपुर का विकास कर सकती है । उन्होंने कहा कि भाजपा के मेयर प्रत्याशी दीपक बाली जी अवश्य नगर निगम में विराजमान होंगे, इसी के साथ ही भाजपा के प्रदेश महामंत्री खिलेंदर चौधरी ने कहां की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरा देश व प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है । उन्होंने कहा कि जिस तरीके से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को नौकरियां देकर यह साबित कर दिया की मुख्यमंत्री युवाओं के प्रति कितने गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस बार पुन भाजपा के मेयर दीपक बाली नगर निगम में पहुंचेंगे और काशीपुर की कमान संभालेंगे । इसी के साथ ही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि हमारे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तराखंड प्रदेश के यशवशी युवा मुख्यमंत्री का विजन है की उत्तराखंड को और ज्यादा विकास की ओर ले जाना है। उन्होंने कहा कि आने वाली 23 जनवरी को कमल के निशान पर मोहर लगाकर मेयर प्रत्याशी दीपक बाली जी को भारी मतों से विजय बनाना है, उनकी जीत से पूरे काशीपुर में विकास की गंगा बहेगी , क्योंकि दीपक बाली ने अपने मन में एक सपना संजोय रखा हुआ है की काशीपुर को किस तरीके से और विकास की ओर ले जाया जाए। यह जब भी संभव होगा जब यहां की जनता उनको नगर निगम में भेजेगी। इसी के साथ ही युवा मोर्चा की बाइक रैली पूरे नगर क्षेत्र में घूमकर गंतव्य पर आकर समाप्त हुई ।
बाइट: खिलेंदर चौधरी भाजपा प्रदेश महामंत्री
बाइट: राहुल पेगिया भाजपा युवा मोर्चा जिला प्रभारी
बाइट: इंतजार हुसैन भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा
बाइट: विनीत चौधरी भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष
बाइट: प्रकाश पंडित भाजपा जिला मोर्चा महामंत्री

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
