काशीपुर संपूर्ण उत्तराखंड में पहली बार एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। यहां बता दे की नगर पालिका महुआखेड़ागंज में काफी समय से परिवारवाद के चलते एक ही परिवार के लोगों को कांग्रेस से टिकट मिलता चला आ रहा था। हालांकि इससे पूर्व भी महुआखेड़ा गंज में कांग्रेस के सिंबल से अब्दुल हसन की पत्नी नगर पालिका महुआखेड़ा गंज की अध्यक्ष थी। लेकिन इस बार नगर निकाय चुनाव में महुआ खेड़ागंज से मात्र बहुजन समाज पार्टी के चेयरमेन प्रत्याशी सलीम अंसारी को बसपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है । जबकि महुआखेड़ा गंज से भारतीय जनता पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी को अपना खुला समर्थन दिया है और आम आदमी पार्टी ने भी बहुजन समाज पार्टी को अपना समर्थन दिया । यहां पर कांग्रेस से किसी को भी सिंबल नहीं दिया गया, तो सिर्फ मात्र सलीम अंसारी ही बहुजन समाज पार्टी के सिंबल से लड़ रहे हैं। इनके अलावा किसी भी पार्टी ने अपना प्रत्याशी यहां पर नहीं उतारा, जिससे साफ हो गया है कि बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी ही इस क्षेत्र में दमदार प्रत्याशी नजर आ रहा है ,क्योंकि अन्य लोग निर्दलीय खड़े हैं और उन्होंने महुआखेड़ा गंज के लिए कोई खास कार्य नहीं किये । इस बार बहुजन समाज पार्टी से सलीम अंसारी को महुआखेड़ा गंज की जनता ने उन्हें नगर पालिका महुआखेड़ा गंज से अपना चेयरमेन बनाने की ठानी है । हालाकि बहुजन समाज पार्टी से पहले भी महुआ खेड़ा गंज से अरविंद राणा चेयरमैन रह चुके हैं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com