काशीपुर भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी के चलते भाजपा के खेमे में बेचैनी सी बढ़ गई थी, जिसमें काशीपुर के भाजपा से मेयर प्रत्याशी दीपक बाली कुछ सकते में दिखाई दे रहे थे। आपको बता दें कि नगर निगम चुनाव मैं नामांकन के समय काशीपुर के कुछ दिग्गज बीजेपी नेता नहीं दिखाई नही दिए , जिससे शहर में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी और खुद मेयर प्रत्याशी दीपक बाली भी सकते में आ गए। आपके यहां बता दें कि भाजपा के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा के स्वास्थ्य खराब होने के चलते भाजपा के मेयर प्रत्याशी दीपक बाली के साथ जनसंपर्क में शामिल नहीं हो पा रहे थे, जिसको लेकर शहर के गली मोहल्ले में चर्चाओं का बाजार गर्म होता दिखाई देने लगा। जिसका संज्ञान लेते हुए पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने आनंन-फानन में बाजपुर रोड स्थित अपने निवास स्थान पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान श्री चीमा ने कहा कि उनके स्वास्थ्य खराब होने के चलते वह भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली के जनसंपर्क अभियान में शामिल नहीं हो पा रहे थे। उन्होंने कहा काशीपुर का हर एक भाजपा कार्यकर्ता वा पदाधकारी मेयर प्रत्याशी दीपक बाली के साथ खड़ा है जो लोग इस तरीके की भ्रांतियां फैला रहे हैं उनका मकसद कामयाब नहीं हो पाएगा । इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि वह भाजपा के सच्चे सिपाही है और दो-चार दिन में उनका स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा तो वह स्वयं दीपक बाली के चुनाव प्रचार में लग जाएंगे । उन्होंने मीडिया के माध्यम से काशीपुर की सम्मानित जनता से अपील की है कि वह आने वाली 23 जनवरी को कमल के निशान पर मोहर लगाकर भाजपा के मेयर प्रत्याशी दीपक बाली को भारी वोटो से जिताएं। यहां बता दें कि उनके पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा शुरू से ही चुनाव प्रचार में जोरों शोरों से लगे हुए हैं। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में दर्जनों भाजपा कार्य करता नजर आए।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
