काशीपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल एडवोकेट का चुनावी ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। उन्हें चौतरफा समर्थन मिलने से उनकी जीत बेहद सुनिश्चित बताई जा रही ही है। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता ठंड की परवाह न करते हुए सुबह, दोपहर शाम धुआंधार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को काशीपुर बार एसोसिएशन ने संदीप सहगल एडवोकेट को अपना खुला समर्थन देने का ऐलान कर दिया। काशीपुर नगर निगम के नगर प्रमुख (मेयर) पद के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी एवं काशीपुर बार एसोसिएशन के सदस्य संदीप सहगल एडवोकेट शुक्रवार दोपहर बार भवन में गये और वहां उपस्थित अधिवक्ताओं का अभिवादन कर मेयर पद हेतु अपने पक्ष में मतदान करने का अनुरोध करते हुए अधिवक्तागणों से सहयोग की अपील की। काशीपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्तागणों ने फूलमालाएं पहनाकर संदीप सहगल का स्वागत किया और एकजुट होकर संदीप सहगल को काशीपुर का नगर प्रमुख (मेयर) बनाने का संकल्प लिया। साथ ही समस्त अधिवक्तागणों ने संदीप सहगल को अपना समर्थन दिया। संदीप सहगल एवं उनके साथ आये कांग्रेस जनों ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनूप कुमार शर्मा ने की, जबकि मंच का संचालन काशीपुर बार एसोसिएशन के उप-सचिव सूरज कुमार ने किया। उक्त कार्यक्रम में काशीपुर बार एसोसिएशन के सचिव नृपेंद्र कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, ऑडिटर हिमांशु बिश्नोई, पुस्तकालय अध्यक्ष सतपाल सिंह बल, कार्यकारिणी सदस्य कामिनी श्रीवास्तव, अर्पित सौदा, अविनाश कुमार, कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, कश्मीर सिंह, उमेश जोशी, आनन्द रस्तोगी, अब्दुल सलीम, नीरज चौहान, नीरज गुप्ता, अमित ब्रह्मेश, अलोक माथुर, रहमत अली खान, समर्थ विक्रम, सुशील चौधरी, आबिद, अनिल सेहरावत, तरुण गौड़, हरीश बत्रा, असलम अली, स्वतंत्र नवीन, देवेंद्र कुमार बंटी, अरविन्द सक्सेना, पराग नेगी, प्रयाग दर्शन रावत, आदर्श मित्तल, पूनम वर्मा एवं प्रीति शर्मा आदि मुख्यतः मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com