काशीपुर आज रामनगर रोड स्थित भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली के चुनाव कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना के साथ उद्घाटन हो गया। आज इस कार्यालय उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा जिला अध्यक्ष काशीपुर गुंजन सुखीजा समेत हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मैं इस समारोह में नजर आए। इस दौरान प्रेस से वार्ता करते हुए जिला अध्यक्ष काशीपुर गुंजन सुखीजा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश के यशवशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के विकास परख सोच के चलते पूरे प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहा है। वह पूरी तरीके से आश्वस्त है कि इस बार भी निकाय चुनाव में अपना परचम लहराएगी। इसी के साथ ही काशीपुर के भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली आने वाली 25 जनवरी को एक इतिहास लिखेंगे और मेयर की कुर्सी पर विराजमान होंगे। इसी के साथ ही विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास करना जानती है और विकास काशीपुर में पूर्ण तरीके से हो रहा है और आगे भी विकास की गंगा काशीपुर में बहेगी । इसी के साथ ही भाजपा के मेयर प्रत्याशी दीपक बाली ने कहा कि विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। काशीपुर का चौमुखी विकास करने से वह पीछे नहीं हटेंगे । उन्होंने कहा कि वह कार्य करने में विश्वास रखते हैं और जनता जनार्दन उनके साथ हैं वह अवश्य इस सीट पर विराजमान होंगे और काशीपुर का विकास करने में वह पीछे नहीं हटेंगे। इसी के साथ ही उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी बाली ने कहां की भाजपा की विकास परख सोच को जनता तक पहुंचाने के लिए वह महिलाओं के साथ जाकर डोर टू डोर पहुंच रही है । एक सवाल के जवाब में श्रीमती उर्वशी बाली ने कहा कि दीपक वाली पति उनके बाद में है पहले वह भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता है। इसी के साथ ही भाजपा महिला कार्यकर्ता सुधा शर्मा ने कहा कि वास्तव में भारतीय जनता पार्टी कार्य करने पर विश्वास करती है और इस बार भी भारतीय जनता पार्टी काशीपुर में अपना परचम लहराने जा रही है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
