उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने वहलना स्थित एक फैक्टरी में छापा मारकर ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी पकड़ी। फैक्टरी में ऑक्सीजन की रिफिलिंग कर सिलिंडर 350 रुपये तक बेचा जा रहा था। फैक्टरी को सील कर दिया है।
लखनऊ से मिले निर्देश पर बुधवार शाम जिला औषधि निरीक्षक लवकुश ने मेरठ के ड्रग्स इंस्पेक्टर पवन कुमार शाक्या, सहारनपुर से ड्रग्स इंस्पेक्टर संदीप चौधरी और पुलिस बल के साथ बाबा गैसिस फैक्टरी में छापा मारा। फैक्टरी को ऑक्सीजन सिलिंडर की ट्रेडिंग का लाइसेंस मिला था, मगर यहां ऑक्सीजन की रिफिलिंग कर सिलिंडर अधिक दाम पर बेचे जा रहे थे। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने बताया कि यह फैक्टरी नई मंडी के पटेलनगर निवासी अंशुल कुच्छल और अंकुश कुच्छल की है। फैक्टरी का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी। रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।
350 में बेचा जा रहा था सिलिंडर
कोरोना काल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने पर ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ रही है। ऑक्सीजन का सिलिंडर बाजार में 400 रुपये तक बेचा जा रहा है, जबकि उसकी कीमत 250 रुपये तक है। ऑक्सीजन की कालाबाजारी की लगातार शिकायत मिल रही थी। यह भी शिकायत मिल रही थी कि ट्रेडिंग वाले ही ऑक्सीजन की कालाबाजारी कर रहे हैं। यह शिकायत शासन तक भी पहुंच गई।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
