काशीपुर जैसे ही कांग्रेस हाई कमान ने प्रदेश में मेयर और चेयरमैन टिकटों का वितरण किया इसी को लेकर प्रत्याशियों ने चुनाव प्रक्रिया शुरू की । यहां बता दें कि काशीपुर में कांग्रेस से मेयर पद के दावेदार संदीप सहगल का टिकट फाइनल होने के बाद आज उन्होंने काशीपुर में मां मनसा देवी, ननकाना गुरुद्वारा, बाबा भूलनशाह और चर्च में जाकर अपना माथा टेका और बाबा बुल्ले शाह की दरगाह पर चादरपोशी की। इसी के साथ ही उनके समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार खैर मकदम किया। प्रेस से वार्ता करते हुए संदीप सहगल ने बताया की काशीपुर की पिछले कई वर्षों से उपेक्षा की जा रही है। कहा कि यहां का विकास मानो थम सा गया है, उन्होंने कहा कि मैं पहली बार चुनाव मैदान में जनता के बीच आया हूं, अब तक जनता की सेवा ही की है। आज मुझे जनता का सहयोग चाहिए, क्योंकि जो काशीपुर का विकास का पहिया थम सा गया है उसको आगे बढ़ा सकूं। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता का इस बार इस्नेह और प्यार चाहिए । जनता जनार्दन सब कुछ जान चुकी है काशीपुर की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है इसलिए जनता ने भी परिवर्तन का मन बना लिया है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
