काशीपुर नगर निकाय चुनाव का काशीपुर मेंशंख बजते ही आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने चन्द्र शेखर आजाद रावण की नीतियों को गली गली पहुंचाने का संकल्प उठाया है। बीती रात नगर क्षेत्र के मोहल्ला अल्ली खां के मैरिज हॉल में संपन्न हुई बैठक के दौरान बार्ड नंबर 25 से आजाद समाज पार्टी के पार्षद प्रत्याशी समर खान के समर्थन में उमड़े जनसैलाब ने समर खान को अपना समर्थन देते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान रावण की सेना ने हुंकार भरते हुए कहां की जिस तरह पार्टी मुखिया चन्द्र शेखर आजाद किसी भी पीड़ित की जाती धर्म देखे बगैर उसकी आवाज बनते हैं,उसी तरह अब यहां भी उनकी सेना किसी के साथ अन्याय होने नहीं देगी।
सर्दी का असर और बारिश की बूंदाबांदी के चलते बैठक में कोई असर नहीं इस दौरान भी बड़ी संख्या में पहुंचने वाली भीड़ को रोक न सकी जिनके बीच अपने संबोधन में आजाद समाज पार्टी के पार्षद प्रत्याशी समर खान ने कहां की वह लोगों की कसौटी पर खरा उतरने का भरसक प्रयत्न करेंगे। उन्होंने कहां की वार्ड में कई कार्य ऐसे हैं जो अभी अधूरे पड़े हैं उसको पूर्ण करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी उन्होंने कहा कि अगर जनता का स्नेहा उनको मिला तो वह वार्ड की कायाकल्प करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
