काशीपुर में तीसरे दिन भी दोपहर तक नामांकन पत्रों की बिक्री ही सामने आई नगर निगम के मेयर पद पर 26 नामांकन पत्र खरीदे गए लेकिन दो दिन से रिमझिम बारिश के चलते अभी तक एक भी मेयर प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। हालांकि नगर पालिका जसपुर और माउवाखेड़ा गंज समेत नगर पंचायत माउवा डाबरा के कुछ सभासद प्रत्याशियों ने बारिश की बूंदाबांदी में ही अपना नामांकन दाखिल किया। खराब मौसम के चलते अधिकतर नाकामन कक्ष खाली नजर आए जहां नामांकन अधिकारी प्रत्याशियों का इंतजार करते दिखे दूसरी और इस दौरान पुलिस महकमा मुस्तैद रहा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com