काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (KDF) जो काशीपुर को “खुशहाल काशीपुर” बनाने के लिए समर्पित है, ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए “खुशहाल काशीपुर ऐप” का शुभारंभ किया। केडीएफ गठन के समय से ही काशीपुर की आम समस्याओं के प्रति जागरूक होकर उनके समाधान हेतु हर संभव प्रयास करता आ रहा है। केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि केडीएफ चाहता है कि काशीपुर का हर नागरिक उनकी संस्था से जुड़ते हुए अपनी समस्याओं को रख सके। इसे ध्यान में रखते हुए यह क्रांतिकारी ऐप लॉन्च किया गया है। उन्होंने कहा कि आज मोबाइल हर व्यक्ति के पास है, और इसी को ध्यान में रखते हुए इस ऐप को विकसित किया गया है ताकि नागरिक अपनी समस्या को आसानी से पंजीकृत करा सकें। वही शोभित अग्रवाल ने बताया कि यह ऐप काशीपुर को स्मार्ट और प्रगतिशील शहर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसी के साथ ही शक्ति प्रकाश अग्रवाल ने ऐप की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐप के माध्यम से: नागरिक अपनी समस्याओं की शिकायत आसानी से दर्ज कर सकते हैं। समस्या से संबंधित तस्वीरें और लोकेशन अपलोड कर सकते हैं। नगर निगम या अन्य विभागों के कार्यालयों में जाए बिना अपनी शिकायत का समाधान पा सकते हैं। इस ऐप में दर्ज शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। राजीव घई ने इस परियोजना को सफल बनाने में शक्ति प्रकाश अग्रवाल और शोभित अग्रवाल के अमूल्य योगदान का विशेष रूप से उल्लेख किया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com