काशीपुर चोरी की घटना के मात्र 2 दिन के अंदर आईटीआई पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । पुलिस ने इनके पास से चोरी गया माल भी बरामद कर लिया। बता दे कि बिती 19 दिसंबर को कैनेडियन स्पेशलिटी विनाइल कंपनी के स्टॉक से फ्रलैक्सी के लाखों के 3160 राल गायब होने की फैक्ट्री मैनेजर ने आईटीआई थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था । पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरी का मात्र 2 दिन के भीतर खुलासा कर दिया । आज उक्त प्रकरण का खुलासा करते हुए एएसपी अभय सिंह, सीओ दीपक कुमार ने सयुक्त रूप से बताया कि महुआखेड़ा स्थित कैनेडियन स्पेशलिटी विनाइल कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि उपमन्यु अदलखा पुत्र राधे श्याम अदलखा की तहरीरी सूचना पर उनकी कंपनी से स्टॉक चेक करने के मामले में 3168 रॉल कम मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आईटीआई पुलिस की गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर महुआखेड़ा मढ़ैयादेवी स्थित बन्द बारातघर से आरोपी अमित सक्सेना उर्फ पंकज सक्सेना पुत्र स्व0 जितेन्द्र बाबू सक्सेना निवासी सरस्वति विहार गोविन्दनगर थाना कटघर, जिला मुरादाबाद, शारिक पुत्र स्व0 इस्लामुद्दीन निवासी मोहल्ला मनीहारान खद्दर बाजार फारूिखया मदरसा, भोजपुर जिला मुरादाबाद व मनवर सिंह पुत्र इन्द्र सिंह निवासी ग्राम कालीमाटी थाना गैरसैंण जनपद चमोली हाल किरायेदार किसान इण्टर कालेज के पास से गिरफ्रतार कर उनकी निशांदेही पर बारातघर में ही छिपा कर रखे 610 फ्रलैक्सी रोल बरामद किये गये। आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि यह फलैक्सी रोल है, जो कैनेडियन कम्पनी में बनते है। इन फलैक्सी रोल को कम्पनी से रात्रि के समय शनि ठाकुर जो पहले कैनेडियन कम्पनी में ही काम करता था और जलीश जो महुआखेड़ा का रहने वाला है दोनों कैनेडियन कम्पनी के गार्ड से मिलकर कम्पनी से फलैक्सी रोल को गाड़ी में भरकर चोरी कर बाहर निकालते है और उक्त फलैक्सी रोल को कम्पनी से बाहर निकालने के बाद जलीश बण्डलों को यहाँ पर रखवाता है और यहाँ से मैं और शारिक चोरी के फलैक्सी रोल को जलीश से कम कीमतों पर खरीदकर आगे बेच देते है। बरामद 610 फ्रलैक्सी रोल की कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रूपये हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
