उत्तराखंड सरकार ने मेडिकल कॉलेज में पीजी की 100 सीटें करने की रणनीति बनाई गई है। वर्तमान में देहरादून, श्रीनगर व हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में पीजी की कुल 181 सीटें हैं। प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी की सीटें बढ़ाने की रणनीति बनाई है। इस साल राजकीय मेडिकल कॉलेज दून व श्रीनगर में 11 सीटें बढ़ी हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कहना है कि प्रदेश में एमबीबीएस डॉक्टरों की संख्या पर्याप्त है पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की ज्यादा आवश्यकता है। इस कमी को दूर करने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमएस और एमडी कोर्स के लिए पीजी सीटें बढ़ाने पर फोकस है। इससे 2028 तक प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर हो जाएगी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
