मुरादाबाद में हिंदू धर्म रक्षा समिति के बैनर तले बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। अंबेडकर पार्क में आयोजित इस प्रदर्शन में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर लेकर विरोध जताया और जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों से हिंदुओं और उनके पूजा स्थलों पर हमले हो रहे हैं, और मानव अधिकारों की बात करने वाले चुप हैं। प्रदर्शनकारियों ने हिंदू समाज से एकजुट होने और अत्याचारों का विरोध करने की अपील की।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
