अयोध्या विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी यानि छह दिसंबर को मथुरा में पुलिस अलर्ट है। किसी प्रकार की कोई घटना न हो इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने ड्रोन से बाजार और घरों की छतों की निगरानी कर रही है। मथुरा पुलिस सुबह से ही अलर्ट दिखाई दे रही है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जन्मभूमि और मस्जिद क्षेत्र को दो जोन और 10 सेक्टर में बांटकर महत्वपूर्ण प्वाइंटों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही हिंदूवादी नेता भी घरों में नजरबंद किए गए हैं। पुलिस ने जन्मभूमि के पास संदिग्ध हालत में आई महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की पुलिस ने जन्मभूमि के पास संदिग्ध हालत में आई महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके अलावा अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सिंह को पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया है। वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि भूमि पूजन के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com