काशीपुर पुलिस ने शुगर मिल क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उ0नि0 सुनील सुतेड़ी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में मौ0 ईदरीश उर्फ संजय, शाहरूख, और प्रिन्स अग्रवाल को हिरासत में लिया गया। इनके पास से दो तमंचे (315 बोर) मय दो जिंदा कारतूस, एक नाजायज चाकू और पहले दर्ज चोरी के मामले से संबंधित आठ भगौने बरामद हुए। मामला थाना हाजा में मु0अ0सं0 472/24, धारा 313 बीएनएस और 3/4/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर, उ0नि0 जयप्रकाश चन्द्र, और अन्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की सतर्कता से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
