(सगीर चंकी पांडे,रिपोर्टर) दबंग पर्वती के नेता मौजूदा सरकार के चलते दबंगई से कर रहे हैं समाज के लोग पत्रकारों पर जान लेवा हमले ऐसा ही एक मामला भारतीय जनता पार्टी के नेता द्वारा पत्रकार पर किया जानलेवा हमला
सहारनपुर। मामूली कहा सुनी के बाद NEW-18 के पत्रकार देवेश त्यागी पर भाजपा नेताओं ने साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। घटना का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा नेता समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया जबकि बाकी हमलावर पुलिस की गाड़ी को आते हुए देख कर फरार हो गए।
मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि सदर बाजार निवासी पत्रकार देवेश त्यागी सोमवार को स्टेडियम में खेलने जा रहे थे। उसी समय कोर्ट रोड पुल पर कार सवारों के साथ किसी बात पर उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद पूर्व ब्लाक प्रमुख भाजपा नेता घनश्याम अपने साथियों के साथ यहां पहुंचे और देवेश त्यागी पर हमला बोल दिया। घटना का पता लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घनश्याम, रविन्द्र ठाकुर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार 6 लोगों की तलाश कर रही है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
