Script: उत्तराखंड के जाने-माने उद्योगपति योगेंद्र जिंदल का आज दिल्ली के बीएल कपूर अस्पताल में निधन हो गया। रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनके बेटे अपूर्व जिंदल उन्हें दिल्ली लेकर गए, जहाँ जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। डेंगू के कारण प्लेटलेट्स तेजी से कम होने लगीं, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका और आज देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। इस खबर से काशीपुर सहित पूरे उद्योग जगत में शोक की लहर है। उनके बड़े भाई योगेश जिंदल, छोटे भाई देवेंद्र जिंदल, और बेटे अपूर्व व प्रतीक जिंदल पार्थिव शरीर लेकर काशीपुर आ रहे हैं, जहां कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com