सम्भल। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दरगाह अंजुमन -ए- वारसिया पूर्व शहर इमाम हजरत मौलाना खुर्शीद हुसैन वारसी के आस्ताना मुबारक सैफ खां सराय चंदौसी रोड पर होने वाले हजरत सय्यद सरकार वारिस पाक के दिनांक 18/09/ 2020 से 20/09/ 2020 तक मनाये जाने वाले उर्स मुबारक हो स्थगित कर दिया गया है। शहर इमाम शाही जामा मस्जिद संभल हजरत मौलाना आफताब हुसैन साहब वारसी ने सरकार वारिस पाक के उर्स को स्थगित करने की घोषणा तमाम अकीदतमंदों के मशवरे के बाद की है साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग घरों पर रहे दरगाह पर ना आए घर पर ही नजर पेश करें। उर्स का स्थगन कोरोना वायरस महामारी और शासन और प्रशासन की गाइडलाइन के चलते किया गया है शहर इमाम ने कहा कि घरों में रहकर इबादत कर दुआएं करें कि मुल्क व शहर में अमन शांति कायम रहे और इस बीमारी से अल्लाह पाक हम सबकी तमाम आलम की हिफाजत फरमाए उक्त जानकारी दरगाह प्रबंधन मेहताब हुसैन वारसी ने दी है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com