काशीपुर आज बाजपुर रोड स्थित होटल गौतमी हाट्स में डॉ० धन सिंह रावत, मंत्री, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा, उत्तराखण्ड सरकार का संशोधित भ्रमण कार्यक्रम मैं प्रतिभा किया जिसमें मंत्री धन सिंह रावत ने शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभा किया। आयोजित कार्यक्रम में जिन शिक्षकों ने उत्तराखंड में उत्कृष्ट कार्य किए हैं उनको आज इस कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित किया जा रहा है । पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि हमारे प्रदेश में शिक्षकों की भारी कमी थी , जिसको गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के यशवशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी और उनके द्वारा शिक्षकों की कमी की बात को लेकर सदन में बात हुई थी उसी को लेकर मुख्यमंत्री और हमारे द्वारा शिक्षकों की 5000 की भर्ती अब तक की जा चुकी है । उन्होंने कहा कि शिक्षा को लेकर माननीय मुख्यमंत्री और हम पूर्णता गंभीर है । उन्होंने कहा की आने वाले समय में और शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। पूरे प्रदेश में कोई भी बच्चा शिक्षक की वजह से अपनी शिक्षा से वंचित नहीं होगा। इसी के साथ ही उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत डॉक्टर धन सिंह रावत ने काशीपुर में कई जगह पर कार्यक्रम में शिरकत की इसके बाद डॉक्टर धन सिंह रावत कार द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान कर गए।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com