दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक क्लीनिक में भीषण आग लग गई। आग लगने से क्लीनिक में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। 

साहिबाबाद के शालीमार गार्डन स्थित डॉ  विनय भट के हरमुख क्लीनिक में सुबह 8.30 बजे अचानक आग लग गई। आग से बिल्डिंग में धुआं भर गया, जिससे लोगों को दिक्कत हुई। 
वहीं, आग से क्लीनिक में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। क्लीनिक के आसपास के फ्लैटों में भी आग की लपटों से नुकसान हुआ है। बिल्डिंग में रहने वाली लोगों में दहशत का माहौल है। 
सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियों मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com